इस बार चित्रा नक्षत्र में गणेश स्थापना
आचार्य डॉ प्रदीप द्विवेदी
पत्रकार एवं आध्यात्मिक लेखक

इस बार गणपति स्थापना चित्रा नक्षत्र के ब्रह्म योग में होगी। चित्रा नक्षत्र दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा। साथ ही इस दिन रवि योग भी रहेगा। रवि योग के संजोग में गणेश जी की पूजा अर्चना सौभाग्य प्रदान करेगी।
सुबह 11:08 से रात्रि 9:57 तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। लेकिन इससे स्थापना में विघ्न नहीं होगा।
चतुर्थी तिथि 9 सितंबर को रात्रि 12:18 बजे से प्रारंभ होकर 10 सितंबर को रात्रि 9:57 बजे तक रहेगी। इस वर्ष मध्यान्ह पूजा समय प्रातः 10:48 से दिन में 01:18 बजे तक है।