25 पदों हेतु सफाई कर्मियों की भर्ती में हो रहा है बंदरबांट- नगरवासी

एटा की सबसे बड़ी खबर

मारहरा नगर पालिका चेयरमैन एवं ईओ द्वारा कराई जा रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया पर नगर वासियों ने उठाए सवाल।

25 पदों हेतु सफाई कर्मियों की भर्ती में हो रहा है बंदरबांट- नगरवासी

पात्रों की जगह ,अपात्रों की जा रही है भर्ती।

मारहरा/एटा -एटा जनपद के नगर पालिका मारहरा में ईओ व चेयरमैन द्वारा कराई जा रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में गुरूवार को सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले आवेदित लोगों ने ही नगर पालिका ईओ कैलाश नाथ मिश्र एवं नगर पालिका चेयरमैन द्वारा की जा रही 25 रिक्त पदों के लिए सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में कहीं ना कहीं गलत तरीके से पात्रों की नौकरी ना लगा कर अपात्रों की नौकरी लगाने का आरोप लगाया है। नगरपालिका मारहरा में सफाई कर्मी भर्ती में आवेदित लोगों एवं उनके परिवार के लोगों ने गुरुवार दोपहर थाना मारहरा पहुंचकर थानाध्यक्ष श्री अखिलेश तिवारी को नगर पालिका में हो रही गलत तरीके से भर्ती के बारे में अवगत कराया कि मारहरा ईओ एवं चेयरमैन के द्वारा कराई जा रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में गरीब बेबस और लाचार एवं खाने को तरस रहे लोगों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर करके ऐसे अपात्र लोगों को भर्ती किया गया है जिनके घर में पहले से ही तीन तीन चार चार लोग सरकारी कर्मचारी है अब सवाल यह बनता है कि जब एक घर में पहले से ही दो तीन सदस्य घर में नौकरी कर रहे हैं तो ऐसे में अन्य आवेदित लोग जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर व खाने-पीने की भी व्यवस्था ठीक से ना कर पाने वाले परिवार के लोगों को सफाई कर्मी भर्ती प्रक्रिया ऐसे लोगों के साथ कहीं ना कहीं बड़ी ही अनियमितताएं एवं दुर्व्यवहार करते हुए नगर पालिका के पदाधिकारियों द्वारा गलत किया जा रहा है। नगर वासियों ने बताया कि जब वो ईओ साहब के पास अपनी समस्या को लेकर गए तो उन्होंने उन्हें चेयरमैन साहब से बात करने के लिए कहा और जब चेयरमैन साहब के पास गए तो उन्होंने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो पुलिस को बुला कर अभी ठीक करा दूंगा और वहां से भगा दिया कि जाओ ईओ साहब से बात करना। लोगों का कहना यह भी था कि अगर हमारी बात को चेयरमैन साहब एवं ईओ ने नहीं सुना तो वे
जनपद के जिला अधिकारी के पास अपनी समस्या को रखेंगे जिससे कि उन्हें न्याय मिल सके।थाना मारहरा पर शिकायत करने पहुंचे लोगों में मुकेश कुमार पुष्पा देवी रॉकी संजू मुन्नालाल अनिल कुमार जसोदा देवी विवेक कुमार छोटे मिथिलेश पवन कुमार रोहित कुमार आशीष शिवा मनजीत शिवम आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks