
एएमयू में लगी जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर भाजपाइयों ने लिखा प्रधानमंत्री के नाम खून से पत्र
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से जिन्ना का जिन्न एक बार फिर बाहर नजर आ रहा है चुनावों से पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लगातार जिन्ना की तस्वीर को हटाने की मांग की जा रही है आपको बता दें इससे पहले बीजेपी सांसद सतीश गौतम के द्वारा जिन्ना की तस्वीर को एएमयू परिसर से बाहर फेकने की बात कही थी लेकिन चुनाव निकल गये तस्वीर अभी फिलहाल वही लगी हुई है लेकिन अब एक बार फिर बीजेपी के मंडल मीडिया प्रभारी के द्वारा जिन्ना की तस्वीर को हटाने के लिए राष्ट्रपति के नाम खून से एक पत्र लिखा है उनके द्वारा मांग की गई है इस तस्वीर को जल्द से जल्द ही परिसर से बाहर उखाड़ फेंकने का काम किया जाए इसके लिए उनके द्वारा आज राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है, दरअसल पूरा मामला
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के यूनियन हॉल में लगी पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग एक बार फिर से उठी है। बीजेपी के मंडल प्रवक्ता शिवांग तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र खून से लिख कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को सौंपा है। शिवम तिवारी ने कहा, मोहम्मद अली जिन्ना वह शख्स है जिसने देश के टुकड़े कराए थे। उस व्यक्ति की तस्वीर हिंदुस्तान के जिला अलीगढ़ में स्थित एएमयू में लगी होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर यह तस्वीर हटाई नहीं जाती है तो राष्ट्रवादी युवा एएमयू के लिए कूच करके स्वयं हटाने को मजबूर होगा। गौरतलब है कि इससे पहले अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम तस्वीर हटाने को लेकर कई बार मांग करते हुए एएमयू वीसी को पत्र लिख चुके हैं।