
ग्राम्य विकास मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन जनपदीय कार्यकारणी का हुआ गठन
अलीगढ़।प्रान्तीय महामंत्री हृदय राम की अध्यक्षता में सम्पन्न कराए गये चुनाव में ग्राम्य विकास मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन जनपद शाखा अलीगढ़ की कार्यकारणी का गठन किया गया।नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाते हुए प्रान्तीय महामंत्री ने कहा कि ग्राम्य विकास मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकारणी का निर्विरोध गठन होने पर विकास भवन के सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपनी सेवा कार्याें से सम्बन्धित किसी भी समस्या कि लिए कार्यकारिणी के सदस्यों से सम्पर्क कर सकते हैं।प्रान्तीय महामंत्री ने बताया कि ग्राम्य विकास मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन की जिला इकाई में सुशीला एवं नेकबहादुर सिंह संरक्षक, बिजेन्द्र सिंह अध्यक्ष, विक्रम सिंह मंत्री,चन्द्रेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डौली उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष, अनमोल कुमार संगठन मंत्री एवं अखिलेश कुमार पाराशर आडीटर नियुक्त किये गये हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए तन मन धन से नयी जिम्मेदारियोें को पूर्ण पारदर्शिता से निभाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विकास भवन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौड ने कार्यकारणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।