अलीगढ़ साइबर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का शातिर झारखंड से दबोचा

अलीगढ़ साइबर पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह का शातिर झारखंड से दबोचा
अलीगढ़ साइबर थाना पुलिस ने आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर झारखंड के शातिर को गिरफ्तार किया है।इसी गिरोह ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन पे अकाउंट बनाने का झांसा देकर एटा के युवक से एक लाख छह हजार रुपये ठगे थे। पकड़ा गया आरोपित ठगी की रकम को ट्रांसफर करने के लिए आनलाइन खाते उपलब्ध कराता था।एटा के कोतवाली देहात के असरौली निवासी विक्रम सिंह कचौड़ी की दुकान चलाते हैं। आनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू करने के लिए विक्रम ने गूगल पर फोन-पे का कस्टमर केयर नंबर निकाला। यहीं से शातिर ने विक्रम को निशाना बनाया और 18 जनवरी 2021 को काल करके अकाउंट बनाने का झांसा देकर ठगी कर ली। रेंज के डीआइजी दीपक कुमार ने टीम गठित की। जांच में पता चला कि ठगी की रकम सीतापुर के कुछ आनलाइन खातों में ट्रांसफर हुई है। इसके बाद झारखंड के दुमका के थाना जरमुंडी बराटाड के पोस्ट वाराटंडा के कुसमहा निवासी समीन अंसारी के बैंक खाते में रकम भेजी गई। पुलिस ने समीन की तलाश शुरू की। बीते दिनों उसकी लोकेशन दिल्ली के बवाना इलाके में मिली। इस आधार पर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, एसआइ मनोज, महेश, सिपाही धीरज त्यागी, अजीत कुमार की टीम ने आरोपित समीन को बुधवार रात को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक मोबाइल, तीन सिम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक घड़ी व 346 रुपये बरामद हुए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks