
एटा।सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को फिर से मिलाकर एक किया गया, मामला ग्राम लहरा एमनीपुर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी का है जहां की रहने वाली मधू पुत्री विजय सिंह की शादी संजय पुत्र कालीचरन निवासी हिनौना थाना अवागढ़ जिला एटा से 05 वर्ष पहले हुई थी, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, आज दोनो पक्षों को बुलाकर उनके गिले शिकवे दूर कराकर फिर से मिला दिया गया, आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रज़िया, सुल्ताना, प्रभारी प0प0केन्द्र श्रीमती कंचन कटियार काउंसलर सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।