1 करोड़ रुपए दिए मुख्यमंत्री राहत कोष में: कोरोना वायरस से किया जागरूक सैनिटाइजर व मास्क किए वितरित

*भाजपा नेता रमेश यादव एवं जिला पंचायत महोबा की अध्यक्ष श्रीमती ममता रमेश यादव ने 1 करोड़ रुपए दिए मुख्यमंत्री राहत कोष में: कोरोना वायरस से किया जागरूक सैनिटाइजर व मास्क किए वितरित बोले हर सुख दुख में जनता के साथ*
*पंकज पाराशर छतरपुर*
उत्तर प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता रमेश यादव एवं उनकी पत्नी जिला पंचायत महोबा की अध्यक्ष श्रीमती ममता रमेश यादव द्वारा महामारी कोरोना वायरस (Covid 19) से बचाव हेतु विकास निधि से 1 करोड़ रुपए जनता की सेवा में देना का एलान किया तथा लोगों को हैंड सेनिटाइजर, साबुन और जरूरत मंद लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री राहत कोष में भाजपा नेता रमेश यादव द्वारा 1 करोड़ की राशि जमा की गई l उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने बाली अभी तक पहली जिला पंचायत महोबा बनी है l भाजपा नेता रमेश यादव एवं जिला पंचायत महोबा की अध्यक्ष श्रीमती ममता रमेश यादव ने जिले में सैनिटाइजर व मास्क किए वितरित कर कोरोना वायरस से जनता को जागरूक किया l जनता को समझाइश दी कि घर के अंदर ही रहे और केवल अति आवश्यक कामों के लिए ही निकले तथा बाहर निकलने पर ज्यादा से ज्यादा दूरी बनाए रखे, भाजपा नेता रमेश यादव एवं जिला पंचायत महोबा की अध्यक्ष श्रीमती ममता रमेश यादव ने जनता को विश्वास दिलाया की किसी भी जरूरत के लिए निसंकोच संपर्क करे मैं इस भयावह स्तिथि में आप लोगों के साथ खड़ा हूं , मैं सदैव, हरपल, हर समय आपके लिए सेवा में तत्पर रहूंगा और जहाँ जनता जनार्दन आदेश करेगी वहाँ आपके बीच उपस्थित रहूंगा तथा ईश्वर से कामना करता हूँ, इस महामारी से जल्द से जल्द उभारे। मैं जनता के हर सुख दुख में साथ हूं और रहूंगा l

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks