
अलीगढ़ के दादों क्षेत्र में लूट के उददेश्य से पीटी गयी वृद्वा की मौत पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ दादों के गांव कसेर में सोती वृद्वा की मारपीट करके जेवरात लूटने के बाद मारपीट कर घायल वृद्वा की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद वृद्वा के शव का पोस्ट मार्टम कराया है। गांव कसेर की रहने वाली कमला देवी पत्नी प्रेम सिंह गत 20 अगस्त को अपने घर में अकेली सो रही थी। परिवारीजनों का आरोप है कि जब वह कमला देवी को देखने आए तो उनके शरीर से सोने चांदी के जेबरात गायब थे। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मारपीट करके कमला को घायल कर दिया और जेवरात ले गये। परिजनों के अनुसार घायल का उपचार कराने के लिए दिल्ली भी ले गए। बाद में वह वृद्वा को घर ले आए जहां पर आज उसकी मृत्यु हो गई। परिवार के लोगों ने थाना दादों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है। मृतक कमला देवी के जेठ के बेटे सोनपाल सिंह पुत्र खूबीराम निवासी कसेर की ओर से तहरीर दी गयी है।