
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन सोलर एनर्जी से हुआ जगमग,हो रही पैसों की बचत
अलीगढ़ रेलवे जंक्शन सोलर पावर प्लांट भी जुड़ गया है। इस प्लांट की क्षमता 182.5 किलोवाट है। पिछले वर्ष 2020-21 में इस प्लांट से 1.25 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। जिससे रेलवे को चार लाख रुपये से अधिक का फायदा हुआ। इस बिजली से रेलवे अधिकारियों के कार्यालय जगमगाने के साथ ही स्टेशन के सातों प्लेटफार्म भी रोशन हो रहे हैं। प्लांट की देखरेख अच्छे ढंग से की जा रही है। इसी को देखते हुए यहां 8.6 एकड़ जमीन कई हिस्सों में चिन्ह्त की गई है। जिस पर सोलर प्लांट लगाए जाने हैं।इस उपलब्धि के बारे में उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म तीन व चार के टिनशेड के ऊपर सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। इसकी क्षमता 182.5 किलोवाट है। मई 2018 में इसे स्थापित किया गया था। तब से अब तक इस प्लांट के जरिये लाखों रुपये रेलवे के बिजली बिल के तौर पर बचाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ट्रेडिशनल बिजली प्रति यूनिट रेलवे को 7.70 रुपये की पड़ रही है। जबकि सोलर पावर प्लांट से प्रति यूनिट उत्पादन करीब पांच रुपये आ रहा है। अलीगढ़ जंक्शन पर लगे पावर प्लांट को हाई परफार्मिंग प्लांट का दर्जा मिला हुआ है। यहां स्टेशन पर कुल खपत के सापेक्ष पांच फीसद बिजली का उत्पादन सोलर प्लांट से हो रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि इस प्लांट की देखरेख अच्छे ढंग से की जा रही है। इसी को देखते हुए यहां 8.6 एकड़ जमीन कई हिस्सों में चिन्ह्त की गई है। जिस पर सोलर प्लांट लगाए जाने हैं। इसके अलावा सिटी साइड बिल्डिंग में भी सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जाएगी।