
सीए के दो लाख की नकदी के साथ ही एक लैपटाप, 65 हजार का पैन और दस्तावेज को खोज रही अलीगढ़ पुलिस
अलीगढ़ क्वार्सी क्षेत्र के सांगवान सिटी रोड पर कल देर शाम एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार का शीशा तोड़कर किसी शातिर ने दो लाख की नकदी व लैपटाप रखा बैग पार कर दिया। बैग में 65 हजार का एक पैन भी था। जिसकी तलाश में पुलिस लग गई है। सीए घटना के समय अपने मित्र से मिलने गए थे। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी तलाशे जा रहे हैं।बरला क्षेत्र के भवीगढ़ गांव निवासी विष्णु दत्त सिंह सीए हैं।पीड़ित के अनुसार बैग में दो लाख की नकदी के साथ ही एक लैपटाप, 65 हजार का पैन समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडे, इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह आदि पहुंच गए और घटना की जानकारी लेकर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगे हैं। इसके लिए पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। सीओ सिविल लाइन के अनुसार पीड़ित सीए की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।