स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की छात्रा की कार की टक्कर से मौत

गभाना में स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की छात्रा की कार की टक्कर से मौत
अलीगढ़ गभाना क्षेत्र के हाईवे पर गांव पला सल्लू के पास आज सुबह स्कूल जा रही छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल छात्रा ने जेएन मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।पला सल्लू निवासी हरिओम शर्मा उर्फ चमन शर्मा की नौ वर्षीय बेटी काव्या शर्मा गांव में ही हाईवे किनारे स्थित एक निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। सुबह काव्या के बाबा हरपाल सिंह उसे स्कूल जाने को सड़क पार कराकर घर जाने लगे। इसी बीच अलीगढ़ से दिल्ली की ओर तेज गति से जा रही कार ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिसमें काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्वजन छात्रा को गंभीर हालत में पहले भांकरी स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुँचे, फिर जेएन मेडिकल कालेज ले गए। जहां पर डाक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे के बाद आरोपित चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्वजन बेहाल हैं। काव्या तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता गुजरात मे एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks