प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगमन:अलीगढ़ में तैयारियों के चलते 14 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल व अलीगढ़-पलवल मार्ग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगमन:अलीगढ़ में तैयारियों के चलते 14 सेक्टरों में बंटेगा आयोजन स्थल व अलीगढ़-पलवल मार्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर के आगमन को लेकर पुलिस स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं।डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने अधिकारियों संग बैठक की। कार्यक्रम में एक लाख लोगों की भीड़ जुटने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ। ऐसे में आयोजन स्थल से लेकर अलीगढ़-पलवल मार्ग को 14 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा इंतजाम करना तय हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के साथ-साथ पीएसी व अर्द्ध सैनिक बलों को भी लगाया जाएगा।डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक की। इस बैठक में एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि अलीगढ़ जिले व आसपास के जिलों से करीब एक हजार बसें, 500 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहन और 10 हजार चौपहिया वाहन आएंगे। इनके सकुशल आयोजन स्थल तक पहुंचने से लेकर पार्किंग में खड़ा कराने और फिर वापस जिले की सीमा तक निकालने के इंतजाम पर चर्चा हुई। यह तय किया गया है कि सबसे अधिक फोकस बेहतर पार्किंग व्यवस्था और बेहतर यातायात व्यवस्था पर रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks