किसान की गोली मारकर हत्या,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र में किसान की गोली मारकर हत्या,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
अलीगढ़ छर्रा के सिरसा के जंगल में टयूववैल पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचीं सीओ बरला सुमन कनौजिया के साथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना की वजह की पूरी जानकारी कर रही है। वहीं मृतक के परिवार की महिलाएं गांव में एक प्लॉट पर पारिवारिक विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।अविवाहित अडीचंद्र 70 वर्ष अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह के साथ रहते थे। अडीचंद्र के बडे भाई राजेंद्र सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है तथा एक भाई हरपाल सिंह गांव में ही अलग रहते हैं। गांव के बाहर जंगल में उनके खेत पर समरसेबिल टयूववैल लगी हुई है। स्वजन के अनुसार अडीचंद्र शाम को घर पर खाना खाने के बाद समरसेबिल पर सोने चले जाते थे।कल रात वह समरसेबिल के कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने अडीचंद्र के पेट में गोली मारकर हत्या कर दी। उनके गले पर भी अंगोछा पड़ा मिला है। रोजाना की तरह आज जब वह घर पर चाय पीने नहीं पहुंचे तो उनका भतीजा अनिल कुमार समरसेबिल पर पहुंचा और आवाज दी। जब कोई जवाब नहीं आया और उसने कमरे में झांक कर देखा तो चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में अडीचंद्र को देखकर उसकी चीख निकल गई। खबर सुनकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। थोडी ही देर में हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग मौके की ओर दौड पडे। सूचना पाकर सीओ बरला सुमन कनौजिया, छर्रा कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक भी मय पुलिसबल के घटनास्थल पर पहुंच गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks