अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी का 14 सितम्बर को शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

1915 में अफगानिस्तान में रहकर महेंद्र प्रताप ने भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी
जिन्ना के घोर विरोधी माने जाते थे राजा महेंद्र प्रताप
राजा महेंद्र सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के किसी भी कोने में उनका नाम अंकित नहीं है। इसी कारण यहां पर एएमयू का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए रास्ता निकाला।
ऐसे में प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाब में महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन सभी को 2019 में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर अलीगढ़ में एक नया विश्वविद्यालय स्थापित करने का भरोसा दिलाया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 14 सितंबर, 2019 को विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की।