अस्पताल की ओपीडी में उमड़े बुखार के मरीज

मुरादाबाद। सोमवार को जिला अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार से पीड़ित मरीज इलाज के लिए उमड़ पड़े। जिले भर के अस्पतालों में सोमवार को साढ़े तीन हजार से अधिक बुखार पीड़ितों की संख्या ओपीडी में दर्ज की गई।जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के काउंटर पर मरीजों की संख्या बढ़ने से काफी लंबी लाइन नजर आई। दोपहर में उमस भरी गर्मी के मद्देनजर सुबह नौ से ग्यारह बजे तक मरीजों की संख्या सर्वाधिक दर्ज की गई। डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा के काउंटर पर मरीजों के पहुंचने से मध्यान्ह में दवा के काउंटर पर ज्यादा लंबी लाइन दिखाई दी। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल बुखार के चलते ओपीडी में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दोपहर दो बजे ओपीडी का समय खत्म होने के बाद बुखार पीड़ित मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में भी पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है, जबकि, गंभीर लक्षण व जांच की जरूरत वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। ऐसे मरीजों को मलेरिया आशंकित मानकर उनकी जांच कराई जा रही है। जिन मरीजों में डेंगू का लक्षण महसूस होगा उनकी रैपिड जांच के साथ ही एलाइजा जांच भी कराई जाएगी।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks