मुरादाबाद : ब्लॉक डिलारी के गांव मुलावान में रास्ता पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील है। जिस कारण ग्रामीणों समेत राहगीर आने-जाने में परेशान हैं और शिकायतों के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विधायक और सांसद को शिकायत कर रास्ता निर्माण कराने की मांग की है।
डिलारी ब्लाक क्षेत्र के गांव मुलावान निवासी अनीश ,लताफ़त हुसैन ,आलम जहाँ वकील अहमद,रियासुद्दीन और वारिश आलम, आदि ने बताया कि उनके गांव में रास्ता काफी खस्ताहाल है। बरसात के दिनों में रास्ते से निकलना मुश्किल हो रहा है। मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील है। ऐसे में यहां से निकलते समय कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। वहीं सबसे अधिक परेशान बाइक सवारों को होती है।
जबकि ग्रामीणों ने बताया कि अब गन्ने के मौसम में खेतों में से गन्ना निकालना बड़ा मुश्किल काम हो जाएगा गन्ने से भरे ट्रैक्टर इस रास्ते में नहीं निकल पाते और कई ट्रैक्टर तो पलट भी जाते हैं जिससे किसानों का काफी नुकसान भी होता है ग्रामीणों ने रास्ते की परेशानी को बताते हुए कहा कि इस रास्ते में इतनी गंदगी और पानी भरा हुआ है जिससे यहां पर निकलना दूभर हो गया है और मेहमान हमारे घर पर आने से भी कतराते हैं जिस कारण हमारी बेटियों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे है
ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते के निर्माण को लेकर वह कई बार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिससे नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और सुनवाई नहीं होने पर आगामी दिनों में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है की कब तक आला अधिकारी यूं ही आंखें मूंदे सोते रहेंगे देखना होगा कि कब इन ग्रामीण और राहगीरों की समस्याओं का समाधान होगा|