*_पुलवामा में एक और आतंकी साजिश की कोशिश नाकाम, सेना ने IED से भरी कार को उड़ाया…_*
*_नई दिल्लीः-_* _जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे हमले की एक और साजिश को नाकाम किया गया है. सेना ने पुलवामा के अयानगुंड इलाके में एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया. इस कार में आईईडी का भी इस्तेमाल किया गया था. सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक मिले।_
*_जानकारी के मुताबिक…_*
_कार को उसकी जगह से हटाकर कहीं और ले जाना संभव नहीं था इसलिए सुरक्षाबलों ने उस कार को वहीं पर नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे हुए थे कि जब इसे उड़ाया गया तो आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई।_
_सुरक्षाबलों ने इस सफेद रंग की सैंट्रो कार को संदिग्ध हालत में अयानगुंड इलाके में बरामद करने के बाद पाया कि इसे उस जगह से हटाकर कहीं और ले जाने की कोशिश करने पर रास्ते में ही विस्फोट हो सकता था तो उन्होंने उसी जगह पर इसे नियंत्रित विस्फोट के जरिए उड़ा दिया. इससे पहले सेना ने आसपाल के इलाके को खाली करा दिया क्योंकि गाड़ी में विस्फोटकों की मात्रा इतनी ज्यादा थी कि इससे तबाही मच सकती थी।_
_माना जा रहा है कि पुलवामा में 2019 जैसी एक और आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए इस कार का इस्तेमाल किया जाना था लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से इसे टाल दिया गया।_
_पिछले साल 14 फरवरी 2019 को पुलवामा मैं सीआरपीएफ के काफिले पर विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए आतंकी हमला किया गया था और इस हमले में देश के 44 जवान शहीद हो गए थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने आईईडी से भरी कार को सेना के काफिले से भिड़ा दिया था जिस दौरान बड़ा धमाका हुआ था।_