
एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता लोगो से मोबाइल फ़ोन की लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को अवैध असला कारतूस, लूटे हुए मोबाइल फ़ोन, मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये आदेश एवं निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देश एवं एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर एटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर माल गोदाम तिराहे के पास से लूट की मोटरसाइकिल सहित भिन्न भिन्न स्थानों से लूटे गये मोबाइल एवं अवैध असलहा कारतूस सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मुख्य बिंदु-
अभियुक्तगणो द्वारा अपराध कारित करने का एक नया नायाब तरीका सामने आया है।
1- अभियुक्तगण OLX app के माध्यम से पहले उक्त एप पर उपलब्ध मोबाइल बेचने वालों से फर्जी सिम के जरिये संपर्क करके उनका मोबाइल खरीदने के सौदा करते थे।
2 – मोबाइल खरीदने के बहाने अपने चिन्हित स्थान पर लोगो को बुलाते थे।
3 – मौका पाकर तमंचों के बल पर उनका मोबाइल लूट लेते थे।
4 – लुटे हुए मोबाइलो का कूटरचित बिल तैयार कर उन्हें फिर OLX एप के माध्यम से सस्ते दाम और ऑफर देकर विक्रय कर अन्य आपराधिक घटना को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
- आकाश पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी यादगारपुर थाना मिरहची जनपद एटा
- संगम उर्फ मोनू पुत्र अखिलेश यादव निवासी ग्राम झिनेश थाना निरहची जनपद एटा बरामदगी–
1 – 01 लूटी हुई अपाचे मोटरसाईकल सफेद रंग न0 यूपी 87 पी 3971 संबंधित थाना सौरों कासगंज
2 – एक मोबाइल फोन रियल मी एक्स 2 प्रो संबंधित मु0अ0सं0 746/21 धारा 392,411 भादवि थाना को नगर एटा व
3 – 03 मोबाइल फ़ोन लूट/चोरी के क्रमशः रेडमी, वीवो 5 जी, हॉनर, सहित कूट रचित बिल सहित
4 एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर
5– एक अवैध तमंचाव 01 जिंदा कारतूस 32 बोर। आपराधिक इतिहास - मु०अ०सं० 752/21 धारा 420, 467, 468, 471, 414 भादवि को० नगर एटा
- मु0अ0सं0 746/21 धारा 392, 411 भादवि को नगर एटा
- मु०अ०सं० 753/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को नगर एटा( अभियुक्त आकाश)
- मु०अ०सं०] 754/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट को नगर एटा( अभियुक्त संगम) गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण
- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेन्द्र नाथ मिश्र
2.उ0नि0 उमेश कुमार को नगर एटा 3. उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह को नगर एटा - उ0नि0 श्री रितेश ठाकुर को नगर एटा
- हे०कां० 181 पुष्पेन्द्र कुमार को नगर एटा
- का 1147 अवनीश कुमार को नगर एटा
- का 1240 राहुल कुमार को नगर एटा