भारतीय किसान यूनियन स्वराज फिर से आंदोलन करेगे

कासगंज जनपद में आज दिनांक 5 सितम्बर को भारतीय किसान यूनियन स्वराज द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का किसान द्वारा धरना देने का कार्यक्रम था लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के नेतृत्व में कासगंज के लिए चले तो शासन-प्रशासन के अधिकारियों के लाख मान मनोबल करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी ने उच्च अधिकारियो को सम्मान को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय दिया और जो भी किसानों की समस्याएं थी उसको लेकर अधिकारीगण को गाड़ी की छत पर बैठाकर शिकायत पत्र दिए और उनसे लिखित में आदेश कराया कि जो भी किसानों से संबंधित समस्याएं हैं उन पर अधिकारी अमल करें और गांव में सरकारी जमीन पर दबंगों का कब्जा है उसे उन लोगों से कब्जा मुक्त कराया जाए और जो भी किसान अपनी समस्या लेकर थाने तहसील के अधिकारियों के पास जाए तो उसे ध्यानपूर्वक सुना जाए और किसानों को न्याय दिलाएं उच्च अधिकारी अगर ऐसा नहीं करते है तो दोबारा से भारतीय किसान यूनियन स्वराज फिर से आंदोलन करेगे और अगली बार किसी भी अधिकारी के मान मनोवर करने पर भी नहीं मानेंगे और जिले के डीएम व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घैराव करने का काम करेंगे ।।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks