जावेद अख्तर ने RSS की तुलना तालिबान से की, मचा बवाल, BJP बोली- माफी मांगें नहीं तो…

जावेद अख्तर ने RSS की तुलना तालिबान से की, मचा बवाल, BJP बोली- माफी मांगें नहीं तो…

आरएसएस और तालिबान की तुलना करने को लेकर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर पर बीजेपी ने हमला बोला है. बीजेपी नेता राम कदम ने बयान के लिए अख्तर से माफी की मांग की है और कहा है कि जब तक वह माफी नहीं मांगते हैं तब तक देश में उनकी फिल्मों को चलने नहीं देंगे. 

हाल ही में एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि तालिबान बर्बर है, उसकी हरकतें निंदनीय हैं, लेकिन आरएसएस, विहिप और बजरंग दल का समर्थन करने वाले सभी एक जैसे हैं. जावेद अख्तर का यह बयान बीजेपी नेता को पसंद नहीं आया, जिस पर उन्होंने कहा कि यदि आरएसएस तालिबान की तरह होता तो जावेद अख्तर को इस तरह के बयान देने की अनुमति नहीं होती.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks