एटा
सराहनीय कार्य जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित "परिवार परामर्श केंद्र एटा " में आज चार टूटे हुए परिवारों को दुबारा से मिलाते हुए एक किया, जिनको खुशी खुशी विदा भी किया गया, पहला मामला कोतवाली नगर एटा के मोहल्ला किदवईनगर निवासी नेहा सैफी पुत्री यूसुफ सैफी और उसके पति वली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी करीमनगर थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस का है शादी के बाद विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी, आज दोनो को बुलाकर आपकी मतभेद दूर कराकर दोनो को विदा किया गया, दूसरा मामला सीमा पुत्री चमन प्रकाश निवासी बंदुपुरा थाना जैथरा ज़िला एटा व हरिभान पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मलावन ज़िला एटा का है दोनो विवाद के चलते अलग रह रहे थे, इन दोनों की गलतफहमी को दूर कराते हुए साथ साथ विदा किया गया, तीसरा मामला मिथलेश देवी पुत्री सर्वेश ग्राम अमरगोजिया थाना कोतवाली देहात ज़िला एटा व राहुल पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम रामपुर थाना निधौली कलां का है इन दोनों के भी मतभेद दूर कराकर विदा किया गया, वही चौथा मामला बेबी पुत्री राम भजन निवासी नगला पोता थाना कोतवाली नगर एटा व सहदेव पुत्री गंगा सिंह निवासी ग्राम बरहना थाना मिरहची जनपद एटा का है इन दोनों की शादी को 15 साल हो चुके थे, मगर आपसी मतभेद के चलते पत्नी डेढ़ साल से मायके में रह रही थी, इनके चार बच्चे भी हैं, इन दोनों को भी समझा बुझाकर विदा किया गया, आज कुल 15 मामलों में सुनवाई की गई जिसमें 6 केस में एक ही पक्ष के आने से अग्रिम तिथि दी गयी, तथा 4 मामलों में आपसी बातचीत के किये समय देते हुए अगली तारीख दी गयी। आज की बैठक में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कंचन कटियार, इन्स्पेक्टर क्राइम ब्रांच के पी सिंह, काउन्सलर अकरम खान, अशोक कुमार के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
