प्रधानमंत्री मोदी 14 सितम्बर को अलीगढ़ को दौरा कर,दे सकते है 700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 14 सितंबर को जनपद दौरा संभावित है। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।प्रधानमंत्री करीब 700 करोड़ की परियोजनाअों की सौगात देंगे। इनमें डिफेंस कारिडोर व राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय समेत 119 परियोजनाओं की शिलान्यास व धनीपुर एयरपोर्ट समेत 120 परियोजनाओं का लोकार्पण प्रस्तावित है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा कई मायनों में खास है। उनके आने से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुटी भाजपा की तैयारियों को धार मिलेगी। ऐसे में प्रशासन ही नहीं, भाजपाई भी उनके दौरे को लेकर खासे उत्साहित हैं। योगी आदित्यनाथ का एक माह में यह तीसरा दौरा होगा। हालांकि, 14 सितंबर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी कोई घोषणा या लिखित में कोई दिशा-निर्देश प्रशासन को प्राप्त नहीं हुए हैं। मगर, पुलिस और प्रशासन ने लोधा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।प्रधानमंत्री अपने दौरे में जिन नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, उनमें जल ही जीवन के अंतर्गत 80 ग्रामीण पेयजल परियोजना, तीन वृहद गो संरक्षण केंद्र, दो पशु चिकित्सालय व 29 सड़कें शामिल हैं। डिफेंस कारिडोर, राज्य विश्वविद्यालय, धनीपुर एयरपोर्ट को मिलाकर सात अरब से ज्यादा की परियोजना हैं। डीएम सेल्जा कुमार जे. ने अधीनस्थ अधिकारियों को शिलान्यास व लोकार्पण वाली सभी योजनाओं को प्रधाननमंत्री के दौरे से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
