11 सितम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

एटा – एटा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीा/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में दिनांक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, दाण्डिक वाद धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, श्रमिक वाद, जल एवं गृहकर वाद, विद्युत बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, दीवानी वादों के साथ-साथ राजस्व वादों का भी निस्तारण सुलह-समझौते एवं संस्वीकृत के आधार पर किया जायेगा।
अतः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा के तत्वाधान में दिनांक 11 सितम्बर 2021 दिन शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों को चिन्हित करते हुए अधिकाधिक वादों/मामलों को नियत एवं निस्तारण करायें।