
अलीगढ़ न्यूज- रिपोर्ट शुभम् शर्मा
बाइक छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये मांग रहा दरोगा:ओमकार
अकराबाद के गांव मंडनपुर के युवक से दारोगा बाइक छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांग रहा है । न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है । पीड़ित युवक ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की । एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में मंडनपुर निवासी ओमकार सिंह ने कहा है कि 20 अगस्त को अकराबाद थाने के एक दारोगा उसकी बाइक को चोरी की बताकर ले गए थे । ये भी कहा था कि कागज ले आना और बाइक ले जाना । अगले दिन वह बाइक मालिक जयपाल को साथ लेकर थाने पहुंचे । आरोप है कि दारोगा ने जांच की बात कहते हुए टरका दिया । ओमकार के मुताबिक , लाकडाउन में उसने जयपाल से बाइक खरीदी थी , लेकिन अपने नाम नहीं करा पाया था । आरोप है कि अब बाइक छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की जा रही है । एसएसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं ।