थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार, 38 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर पवन पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला ठगेलान कस्बा व थाना जलेसर को इसौली चौराहा के पास से समय करीब 15:10 बजे 38 क्वार्टर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअसं- 342/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. पवन पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला ठगेलान कस्बा व थाना जलेसर।

बरामदगी-

  1. 38 क्वार्टर देशी शराब।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks