राजा महेंद्र प्रताप विवि की कार्य प्रगति जानेंगे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा,रिपोर्ट अविषेक शर्मा

राजा महेंद्र प्रताप विवि की कार्य प्रगति जानेंगे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
अलीगढ़।राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ को लेकर रजिस्ट्रार व शिक्षा अधिकारियों से उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुलाकात करेंगे। वह विश्वविद्यालय के संबंध में अब तक की कार्य प्रगति जानेंगे। गौर हो कि विवि के लिए 100 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई थी, लेकिन अभी तक धनराशि जारी नहीं हुई है।पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की त्रयोदशी में शामिल होने आ रहे उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सर्किट हाउस में दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संजीव सिंह, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री, विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट जानेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिए लोधा और मूसेपुर गांव में 93.41 एकड़ भूमि तय होने के बाद इसके निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई है। 101.41 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का टेंडर हरियाणा के हिसार की संस्था ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट ने 88 करोड़ रुपये में हासिल किया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों में अलीगढ़ आ सकते हैं, जो मिनी एयरपोर्ट सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी कर सकते हैं। रजिस्ट्रार संजीव सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री से वह मुलाकात करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks