टूटते हुए परिवार को काउंसलिंग कर फिर से किया गया एक

एटा ~ महिला थाना एटा पर संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटते हुए परिवार को काउंसलिंग कर फिर से किया गया एक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में एक टूटते हुए परिवार को मिलाकर एक किया गया, मामला कोतवाली एटा के ग्राम शीतलपुर निवासी अंजली पुत्री लवलेश कुमार और जनपद कासगंज के शक्ति नगर निवासी उदय सिंह पुत्र नेत्र पाल सिंह का है। इन दोनों की शादी 08 महीने पहले नवम्बर 2020 में हुई थी, शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों से उतपन्न समस्याओं ने बड़ा रूप धारण कर किया जिसके चलते अंजलि अपने मायके में आकर रहने लगी, महिला थाने में विगत माह उसने प्रार्थना पत्र दिया जिस पर निर्धारित तिथि पर दोनों पक्षों और लड़के के पिता जो जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर हैं, उनको भी बुलवाया गया। आज दोनों पक्षो को समिति के सदस्यों ने काफी समझाया और अंत मे टूटने के कगार पर पहुंच चुके रिश्ते को समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से दोनों पक्ष अपने आपसी विवाद खत्म करते हुए साथ साथ रहने को तैयार हो गए। पति पत्नी खुशी खुशी थाने से विदा किए गए। आज की बैठक में परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कंचन कटियार , क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के पी सिंह, काउन्सलर अकरम खान, अशोक कुमार, सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks