
एटा।हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शहीद पार्क एटा में एकत्रित होकर सदी के महानायक रामलला के मंदिर निर्माण हेतु अपनी बहुमत की सरकार को न्यौछावर करने वाले, एटा के पूर्व सांसद ,दस वार के विधायक रहे, दो बार राज्यपाल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह बाबूजी के प्रति श्रद्धांजलि सभा आहूत कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एटा के सांसद रहे कल्याण सिंह की विशाल राजनीतिक दूरदर्शिता व सनातन के प्रति उनके समर्पण भाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में जब एक राजनेता एक क्षण को भी अपनी सत्ता को नहीं छोड़ना चाहता है ऐसे में कल्याण सिंह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने रामलला के मंदिर निर्माण के लिए अपने बहुमत की सरकार बिना कुछ सोचे कुर्बान कर दी। यह कल्याण सिंह का त्याग ही था। जिसके चलते रामसेवक मस्जिद का विध्वंस कर सकें और आज राम मंदिर अस्तित्व में आया है। हिंदू समाज कल्याण सिंह जी के त्याग को कभी नहीं भुला सकता। वह कल्याण सिंह ही थे जिन्होंने भाजपा को राजनीति के फर्श से उठाकर बुलंदियों के आसमान पर पहुंचाया। उनके बारे में जितना बताया जाए कहा जाए कम है।
आज की श्रद्धांजलि सभा में हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष राजीव चौहान, महामंत्री मनोज गुप्ता, देवेंद्र पांडे प्रांतीय उपाध्यक्ष, अरुण माहेश्वरी एडवोकेट प्रांतीय सह विधि प्रमुख,नितिन चंद्रेश शर्मा एडवोकेट विधि प्रमुख, अनुपम चतुर्वेदी एडवोकेट सहविधि प्रमुख, डॉ अरुण कुमार उपाध्याय एडवोकेट, प्रत्येंद्र यादव, विनीत गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र जैन, रामनरेश शाक्य , मुकेश बघेल, अंजुल चौहान, मनीष मिश्रा, अभिषेक पाराशर एडवोकेट, पंकज गुप्ता, मनोज कुमार एडवोकेट आदि लोगों ने उपस्थित होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।