आगरा में जूतों के बीच छिपाकर लाई हरियाणा की शराब जब्त, ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, 225 पेटियां पकड़ी

आगरा में जूतों के बीच छिपाकर लाई हरियाणा की शराब जब्त, ट्रक पर लगाई फर्जी नंबर प्लेट, 225 पेटियां पकड़ी

वाणिज्य कर विभाग ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान हरियाणा से छिपाकर लाई जा रही अवैध शराब जब्त की। जूते के डिब्बों के पीछे अंग्रेजी शराब की 225 पेटियों को छिपाया गया था। जिस वाहन से इन्हें लाया गया, उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। वाणिज्य कर विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी को वाहन और अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां सौंप दी हैं।

गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग के सचल दल चार ने नेशनल हाईवे पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या DL 1 MA 1857 को रोका। ड्राइवर ने जूते से जुड़े ई-वे बिल और कागजात दिखाए। सचल दल माल की जांच के लिए ट्रक को जयपुर हाउस स्थित वाणिज्य कर कार्यालय ले कर आया।

भौतिक सत्यापन किया तो मामला सामने आ गया। जूते के डिब्बों के पीछे अंग्रेजी शराब की 225 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि हरियाणा से अवैध शराब लाकर वह आगरा में बेचने वाले थे। अधिकारियों ने ट्रक के नंबर की जांच कराई तो यह भी फर्जी निकला। इस पर वाणिज्य कर विभाग ने जिला आबकारी अधिकारी को वाहन और शराब की पेटियां जांच और अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दीं। इस कार्रवाई को विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन एके सिंह के निर्देशन में विभाग की प्रवर्तन इकाइयों एवं विशेष अनुसंधान शाखा ने अंजाम दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks