बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

*बरेली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार*
*#बरेली:* । महापौर का चुनाव लड़ चुके भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष यूनुस अहमद डंपी की मंगलवार देर रात ताबड़तोड़ गोलिया बरसाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसएसपी शैलेष पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूर्व फौजी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपितों की तलाश में रात से ही जुटी थी। आरोपित रिटायर्ड फौजी सिराजुद्दीन व इसामुद्दीन को पुलिस ने बुधवार तड़के पुराना शहर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपित अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार हुए आरोपितों के पास से लाइसेंसी असलहा बरामद हुए हैं।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks