फर्जी दस्तावेज तैयार कर वैध अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने के कार्य में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में फर्जी दस्तावेज तैयार कर वैध अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने के कार्य में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार। ‌ ‌घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.08.2021 को उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) जनपद एटा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी। उक्त परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर एटा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र नाथ मिश्र थाना कोतवाली नगर एटा मय टीम द्वारा उक्त आयोजित परीक्षा की प्रथम पाली समय प्रातः 10 से 12 बजे तक में क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज एटा के कक्ष सं. 05 में रोल नं0 01143514 अभ्यर्थी जनवेद सिंह पुत्र दयाकिशन के स्थान पर कूटरचित प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड से गोपाल मंडल पुत्र रामचन्द्र निवासी पाठकचक थाना सिकन्दरा जनपद जमुई बिहार को केन्द्र व्यवस्थापक व सचल दस्ते द्वारा पकडा गया जिसकी जांच से ज्ञात हुआ कि गोपाल मंडल व जनवेद सिंह मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर वैध अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित कराने के कार्य में संलिप्त हैं। घटना से संबंधित अभियुक्त गोपाल मंडल उपरोक्त को दिनांक 24.08.2021 को व जनवेद सिंह को आज दिनांक 25.08.2021 को समय करीब 11.00 बजे स्टेट बैंक तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व फोटो आदि बरामद हुई हैं। इस संबंध में गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुअसं- 718/21 धारा 417, 419, 420, 467, 468, 471,120बी भादंवि पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों द्वारा खुद के लाभ हेतु प्रतिरूपण कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से वैध अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरे अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठाने कराने के कार्यों में संलिप्त होना पाया गया। घटना से संबंधित अन्य की संलिप्तता के संबंध में जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी अभियुक्तों का नामपता-

  1. गोपाल मंडल पुत्र रामचन्द्र निवासी पाठकचक थाना सिकन्दरा जनपद जमुई बिहार।
  2. जनवेद सिंह पुत्र दयाकिशन निवासी लोहव लखेडा थाना घिरोर मैनपुरी।

बरामदगीः-

  1. कूट रचित प्रवेश पत्र, कूट रचित आधार कार्ड

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र नाथ मिश्र
  2. उ0नि0 शिवचरन
  3. हे0कां0 सतीश चन्द्र
  4. हे0कां0 पुष्पेन्द्र सिंह
  5. कां0 अवनीश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks