दुस्साहस, दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की ग्यारह लाख की लूट।

दुस्साहस, दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने की ग्यारह लाख की लूट।
पेट्रोल पंप के कर्मचारी से तमंचे के दम पर की लूट।
लूट के बाद फायरिंग कर बदमाश हुए रफूचक्कर।
एस एस पी पूरी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे मौके पर।
सुबह 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम।
थाना सिकन्दरा के कस्बा रुनकता स्थित सुधीर पेट्रोल पंप की है घटना।
आगरा।थाना सिकन्दरा क्षेत्र के कस्बा रुनकता पर जब अफरा तफरी मच गई तब तीन बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के मालिक एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी मनोज को लूट का शिकार बनाया।पीड़ित मनोज ने बताया कि पेट्रोल पंप से कैश करीब गयारह लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था तभी पीछे से आये बाइक सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया और फायरिंग कर कैश लूट कर भाग गए।फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।और आनन फानन में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एस एस पी मुनिराज जी पूरे पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने सब जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि बदमाश जिस बाइक आये थे।वह उन्होंने वहीं पर छोड़ दी थी।और एक अन्य व्यक्ति से बाइक छीनकर भाग गए हैं और उनकी लोकेशन मथुरा डिस्ट्रिक्ट की तरफ की आ रही है।पुलिस बदमाशों की जांच कर रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks