जनपद के 28 केंद्रों पर निष्पक्ष, नक़लविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सम्पन्न

डीएम, एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच जनपद के 28 केन्द्रों पर मंगलवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021आयोजित की गई। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जनपद में प्रथम बार आयोजित की गई परीक्षा का डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान एसीसी कान्वेंट स्कूल, क्रिश्चियन एग्रीकल्चरल इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चेक किया तथा मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयोग की मंशानुसार प्रत्येक दशा में को पीईटी परीक्षा को सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराया जाए।

जनपद के 28 केंद्रों पर दो पारियों में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम पाली प्रथम पाली में 10876 परीक्षार्थी में से 9908 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 10876 परीक्षार्थी मैं से 9808 परीक्षार्थी उपस्थित मिले। डीएम ने निर्देश दिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जाए, जिससे किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा का सामना न करना पड़े। आयोग की मंशा अनुसार प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी भी ली गई।

उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते अथवा नकल करते हुए पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा केंद्र पर पुरुष एवं महिला शौचालय, पेयजल, कोविड-19 का अनुपालन अभ्यार्थियों के मोबाइल बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks