35000 रुपये की बड़ी रकम को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया गया


सराहनीय कार्य साइबर क्राइम सैल जनपद एटा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री ओमप्रकाश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सैल एटा द्वारा आनलाइन ठगी का शिकार हुए वादी लवप्रताप सिंह पुत्र श्री अजीत प्रताप सिंह निवासी मौ0 तबायफान थाना अवागढ जनपद एटा द्वारा अवगत कराया कि दिनांक 12.08.2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने समय 1.30 बजे वादी के पास रिश्तेदार बनकर फोन किया कि आप अपना पेटीएम नम्बर बता दो मैं पैसे ट्रांसफर कर रहा हूं। अज्ञात द्वारा वादी को बातों के झाँसे में लेकर पेटीएम नम्बर पूछ लिया तथा उसके खाते से 35000 रूपये निकाल लिये हैं।
इस सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा द्वारा साइबर सेल की टीम को प्रकरण की जांच कर वादी की समुचित मदद करने हेतु निर्देशित किया गया। साइबर सैल एटा द्वारा मामले की गंभीरता से जांचकर त्वरित व लाभप्रद कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 24.08.2021 को पीड़ित की कुल ठगी गई धनराशि में से 35000 रुपये की बड़ी रकम को पीडित के बैंक खाते में वापस कराया गया है। अपने पैसे वापस पाकर पीड़ित द्वारा एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।

साइबर क्राइम सैल टीम जनपद एटा-

  1. उ0नि0 अरविन्द कुमार सिवाल, प्रभारी
  2. आरक्षी अजयपाल सिंह
  3. आरक्षी अर्जुन सिंह
  4. म0 आरक्षी प्रंयका सिंह

साइबर सैल एटा द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन को संदेश-
1- किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उस कम्पनी के आधिकारिक वेवसाइट से ही प्राप्त करें क्योकि आजकल साइबर ठगों द्वारा अपने नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कम्पनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट किया गया है।
2- कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी आपसे एटीएम खाते क्रेडिट कार्ड अन्य से सम्बन्धित जानकारी नहीं मांगता इसलिए कभी भी फोन काल पर अपने बैंक से सम्बन्धित जानकारी शेयर ना करें।
3- किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते/देते समय यह अवश्य चेक करें कि क्यूआर कोड पेमेंट रिसीव करने वाला है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks