एटा।अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील में किसानों की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया

उक्त पंचायत को संबोधित करते हुए अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन को मजबूत करने के लिए 02 सितंबर को फिरोजाबाद मैं किसान महापंचायत को संगठन के सभी कार्यकर्ताष/ पदाधिकारी पूरी ताकत लगाकर सफल बनाने का काम करेंगे और किसान विरोधी तीनों कानूनों के खिलाफ चल रहे देशब्यापी आंदोलन के समर्थन में एवं लम्बित स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 10 सितंबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किया जाएगा उक्त धरने के माध्यम से भ्रष्टाचार मे डूबे अधिकारियों / कर्मचारियों की पोल खोल कर कार्यवाही कराने तक दिन रात आंदोलन जारी रहेगा जिसमें सभी किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं, छात्रों का तन, मन, धन से सहयोग की भारी आवश्यकता रहेगी यह आंदोलन प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी की परीक्षा की घडी है इसलिए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि पूरी शक्ति लगाकर उक्त आंदोलन को सफल बनायें और शासन- प्रशासन को किसानों की शक्ति का एहसास कराएं।
थान सिंह लौधी मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम संगठन के द्वारा लडी जा रही लडाई के प्रमुख मुद्वों का प्रचार प्रसार कर आम जनता को जोडें और आपसी सहयोग से होर्डिंग, पम्पलेट, पोस्टर अपनी सामर्थ्य के अनुसार छपवाकर अपने संगठन की जनहितकारी योजनाओं का विधिवत प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि आम किसान, नौजवान हमारे संगठन के साथ जुड सके।
बबलू नागर जिलाध्यक्ष एवं अनुराग यादव युवा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को तन, मन, धन से जुडकर आंदोलन को हरहाल मे सफल बनाना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- आशुतोष जिलाप्रवक्ता, रामप्रकाश सविता, भूरे, संजेश, कुवरपाल सिंह, जाहिद अब्बास, दिनेश पाल सिंह, पिंकी भाई, रामोतार प्रभू, राजेन्द्र सिंह, शमशीदा, शकुंतला देवी, शारदा देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।