एटा- करीब डेढ़ लाख रुपए की कीमत के गुम हुए मोबाइल फ़ोन को थाना मारहरा पुलिस द्वारा 20 मिनट में बरामद कर किया मालिक के सुपुर्द।

दिनांक 22.08.2021 को जनपद पीलीभीत से दरगाह शरीफ मारहरा जनपद एटा आये मशाजिद रजा खां पुत्र जरताब खां ने थाना मारहरा आकर सूचना दी कि दरगाह पर घूमते समय उनका मोबाइल फ़ोन iphone11 pro max जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रु० है, कही गुम हो गया है। उक्त सूचना पर थाना कार्यालय और बीट आरक्षी अंकित कुमार सिंह द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 20 मिनट में मोबाइल को बरामद कर सकुशल मशाजिद रजा खां वापस किया गया। मोबाइल वापस पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी व थाना मारहरा पुलिस को इस त्वरित कार्रवाई के लिए दिया धन्यवाद।