
एटा – थाना अलीगंज एवं थाना जैथरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना अलीगंज के वर्ष 2015 से दुष्कर्म की घटना में वाँछित चल रही 5000/- रूपये की इनामिया अभियुक्ता नजमा गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज एटा पुलिस द्वारा थाना अलीगंज एटा पर पंजीकृत मुअसं- 748/2015 धारा 323/376/120बी भादवि व 4 पोक्सो एक्ट में *नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।* *घटनाः* दिनांक 06.11.2015 को वादिया ने थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि मेरा भाई पिछले 10 दिन से मेरी सौतेली माँ के सहयोग से लगातार गलत काम करता आ रहा है जिसका मैने विरोध किया तो चाकू से डराता है और मारपीट करता है। इस सूचना पर थाना अलीगंज एटा पर मुअसं- 748/2015 धारा 323/376/120बी भादवि व 4 पोक्सो एक्ट बनाम सलीम आदि 03 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* करीब 6 वर्ष से फरार चल रही इनामियां अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा उक्त घटना की इनामिया अभियुक्ता की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज अशोक कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को निर्देशित किया गया। दिनांक 22.08.2021 को *थाना अलीगंज व जैथरा पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कारवाही में अभियोग उपरोक्त में वांछित / इनामिया अभियुक्ता नजमा पत्नी अब्बल हुसैन निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा को मुखबिर की सूचना पर खुद के घर से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1- नजमा पत्नी अब्बल हुसैन निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस टीम
1- निरीक्षक श्री रामकुँवर सिहं
2- थानाध्यक्ष डा0 श्री सुधीर कुमार
3- आरक्षी परवेश कुमार
4- आरक्षी सागर मलिक
5- आरक्षी सौरभ तोमर
6- आरक्षी कृष्ण गोपाल
7- महिला आरक्षी आरती राजपूत
8-महिला आरक्षी रेनू यादव
9-महिला आरक्षी सुमन वर्मा