अलीगंज पुलिस द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 05 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दिनांक 21.08.2021 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग मामलों के 5 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नामपता-
1 -विकास पुत्र आशाराम निवासी झकरई थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 6054/19 धारा 323/325/504/506 भादवि,
2 – इन्दु पुत्र रनविजय निवासी ससोता दोषपुर थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित एसटी न0 6738/19 धारा 147/171F/332/353/134/135 भादवि
3 – भूरा उर्फ प्रेमपाल पुत्र राधेश्याम निवासी भरापुरा थाना अलीगजं जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 196/13 अ0स0 500/10 धारा 630/63 आब0 अधि0 व 272 भादवि
4- सलमान पुत्र भूरे निवासी लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगजं जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 6003/19 धारा 323/504 भादवि
5- राहुल अली पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला लुहारी दरवाजा कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित केस न0 638/20

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks