ब्रेकिंग न्यूज़
फिरोजाबाद।रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी बांधने आई महिला की सड़क हादसे में हुई मौत

घटना थाना टूंडला क्षेत्र फिरोजाबाद रोड स्थित घड़ी जाफर की है
जहां एक महिला आगरा से घड़ी जाफर अपने भाई को राखी बांधने आई थी
जहां वे अपने भाई के घर जाने को सड़क पार कर रही थी
उसी दौरान तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई
जब परिवारी जनों को घटना का मालूम पड़ा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई
वहीं सड़क पर शव रखकर विरोध भी किया
वही, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद परिवारी जनों को समझा-बुझाकर शव सड़क से हटवाया
शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा