
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वार गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सनील कुमार त्यागी के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मिरहची पर पंजीकृत मुअस-188/21धारा 147/304/323/504/452 भादवि में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- वेदप्रकाश पुत्र राजाराम नि0 ग्राम हिम्मतनगर बझेड़ा थाना मिरहची एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
- उपनिरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी
- उपनिरीक्षक श्री जवाहर सिंह धाकड़
4.का0 930 मनोज कुमार - हे0का0 526 विकास कचमार