नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा – थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खाँन के निर्देशन में थाना अवागढ़ एटा पुलिस द्वारा थाना अवागढ एटा पर पंजीकृत मुअसं- 189/21 धारा 323, 504, 506, 354 भादवि 8 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे नामजद अभियुक्त रामदत्त उर्फ आमदत्त पुत्र रुकमपाल निवासी ग्राम इमलिया थाना अवागढ जिला एटा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 20.08.2021 को थाना अवागढ पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त रामदत्त उर्फ आमदत्त पुत्र रुकमपाल निवासी ग्राम इमलिया थाना अवागढ जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के मकान के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. रामदत्त उर्फ आमदत्त पुत्र रुकमपाल निवासी ग्राम इमलिया थाना अवागढ जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 भवानी शंकर शर्मा
  2. उ0नि0 श्री करन सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks