मैनपुरी ब्रेकिंग चर्चा का विषय
आठ वर्ष बाद पुनर्जन्म लेकर बच्चा पहुँचा अपने पिछले जन्म वाले घर

औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सलेही निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का पुत्र रोहित कुमार 13 वर्ष की उम्र में गाँव के पास कानपुर ब्रांच की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी
प्रमोद कुमार के एक लड़का और एक लड़की थे जिसमें रोहित की मृत्यु के बाद प्रमोद की पत्नी ऊषा देवी का उसकी छोटी बेटी कोमल ही उसके जीने का सहारा थी
रोहित प्रमोद का इकलौता पुत्र था जो कक्षा 8 में गाँव मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला सलेही में पढ़ता था वह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने शिक्षकों का आज्ञाकारी छात्र था रोहित की मौत 4/5/2013 को हुई थी उसकी मौत के 8 वर्ष बाद पास के गाँव नगला अमरसिंह निवासी रामनरेश शंखवार का पुत्र चन्द्रवीर उर्फ छोटू दिनांक 19 अगस्त 2021 को नगला सलेही प्रमोद कुमार के घर आया और अपने माता-पिता व बहन से मिलकर पूर्व जन्म की बाते बताने लगा और लड़के द्धारा पुनर्जन्म की बात को सुनकर गाँव के लोग एकत्रित हो गये और पुनर्जन्म से सम्बन्धित बाते पूछने लगे इसी दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाषचन्द्र यादव क्लास लेकर मोहल्ले की ओर आ रहे थे भीड़ देखकर प्रमोद के घर पर रुके तो लड़के ने उनके पैर छूकर उनका नाम लिया तो वह दंग रह गए लड़के को गाँव वाले स्कूल ले गये वहाँ शिक्षकों ने पूछा कि कौन से कक्ष में वह पढ़ता था तो उसने बता दिया जिससे लड़के द्धारा पुनर्जन्म की बात क्षेत्र में फैल गयी जो चर्चा का विषय बनी हुई है।लड़के के वर्तमान के पिता रामनरेश शंखवार ने बताया कि उसका पुत्र बचपन से ही पुनर्जन्म की बाते करता था और नगला सलेही आने की जिद्द करता था मगर कहीं उनका बच्चा उनके हाथ से निकल कर पहले जन्म के माता-पिता की तरफ न चला जाये इस लिए नहीं लाये बच्चे के बार-बार कहने पर उन्हें मजबूर होना पड़ा और वह उसे लेकर उसके पिछले जन्म के परिजनों से मिलाने आया