
एटा।आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी की जयंती के उपलब्ध में स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के आवास पर जाकर श्री अरुणेश गुप्ता का सम्मान करते कांग्रेस के पदाधिकारी गण
इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोदी ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश की उन्नति के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए
इस अवसर पर एटा शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा श्री राजीव गांधी जी का कहना था की भारत में युवाओं की बहुत बड़ी आबादी है भारत के हर एक युवा का सपना है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र बने और तकनीक नए अविष्कार पर सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने करतब दिखाए इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने देश में सूचना क्रांति एवं कंप्यूटर क्रांति की नियुक्ति आज भारत के तमाम युवाओं के सपनों को पूरा करने में ये क्रांतिया मददगार साबित हुई है
संगठन के उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का करने का अधिकार दिया
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नैना शर्मा वरिष्ठ नेता दिनेश यादव अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी आदि लोग मौजूद थे