
एटा। पिछले तीन दिनों से अखिल भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधि मंडल शासन में लगातार मुलाकात कर जनसमस्याओं के समाधान कराने का प्रयास कर रहा है जिसके चलते क्रषि उत्पादन आयुक्त सहित शासन के कई अधिकारियों एवं मंत्रियों से मुलाकात की एवं आज दिनांक 19.08.2021 को मा0 केशवदेव मौर्य जी से एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड एवं पटियाली विधायक ममतेश साक्य की उपस्थित मैं स्थानीय एवं प्रदेश स्तरीय समस्याओं को रखा गया जिस पर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही कराकर समाधान का आस्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेन्द्र सास्त्री राष्ट्रीय महासचिव, डा0 अनिल कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामकिशन यादव प्रदेश अध्यक्ष सहित आदि लोग उपस्थित रहे।