
एटा में राधा गेस्ट हाउस पीपल अड्डा एटा पर आम आदमी पार्टी के सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री वंशराज दुबे ने संगठन विस्तार के लिए एक मीटिंग ली
सीवाईएसएस के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार तथा उनकी टीम ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके जोशीला स्वागत किया।
अपने संबोधन में सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंसराज दुबे ने कहा के योगी सरकार छात्रों का दमन कर रही है तथा झूठे वादे प्रस्तुत कर रही है ऐसी झूठी तथा दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आप सभी तैयार रहें 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर देश के नौजवानों को उनका हक दिया जाएगा जिसके लिए आज योगी सरकार में हमारा नौजवान लाठी खाने को मजबूर है।
सीवाईएसएस की बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तरुण यादव, अंकित परिहार (प्रदेश महासचिव सीवाईएसएस), अमित गौरव यादव ने भी संबोधित किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा युवा और छात्र इस भाजपा शासन में सबसे अधिक प्रताड़ित है तथा उन्होंने युवाओं से और छात्रों से आवाहन किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से तथा अपने परिचितों को जागरूक करने के माध्यम से 2022 में सत्ता परिवर्तन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए तैयार रहें।
संगठन विस्तार के पूरे आयोजन में सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं ने जोशीले अंदाज में नारेबाजी भी की।
संगठन विस्तार की परिचर्चा के बाद “अटेवा” के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक ज्ञापन सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री बंसराज दुबे को सौंपा।
इस अवसर पर तरुण यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष) सुरेश कुमार वर्मा (जिला अध्यक्ष) अंकित परिहार (प्रदेश महासचिव सीवाईएसएस) महिपाल सिंह (जिला उपाध्यक्ष) अभय सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष) हरदेव सिंह (लोकपाल) प्रवीण कुमार (मारहरा विधानसभा अध्यक्ष) पुष्पेंद्र कुमार (एटा विधानसभा अध्यक्ष) राघव यादव (अलीगंज विधानसभा अध्यक्ष) बृजेश पांडे (अलीगंज विधानसभा उपाध्यक्ष) रत्नेश बघेल (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ) हरीश कुमार (जिला अध्यक्ष सीवाईएसएस) अर्जुन सिंह (मारहरा सदस्यता प्रभारी) हरिश्चंद्र (जिला शोशल मीडिया प्रभारी) सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य और सीवाईएसएस की पूरी टीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं और बुजुर्ग उपस्थित रहे। सभा का संचालन उमेश यादव ने किया।