
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा 22 क्वार्टर अवैध देसी शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 21.45 बजे लालपुर जाने वाले रास्ते के पास से 1 अभियुक्त राजू पुत्र शिवसिंह नि0 लालपुर थाना मारहरा जनपद एटा को 22 क्वाटर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभि0 का नाम पता –
राजू पुत्र शिवसिंह नि0 लालपुर थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी
1- 22 क्वाटर अवैध देसी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
1.उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
2.का0 392 सुधीर कुमार