“संकट में हो चाहे कोई प्राणी, खुद की परवाह न कर खाकी लगाए जान की बाजी”

एटा ~ थाना मारहरा पुलिस के सार्थक प्रयास से कुएं में गिरे सांड की बची जान, खाकी के इस मानवीय कार्य की आमजन ने की भूरि भूरि प्रशंसा आज दिनांक 15.08.2021 को थाना मारहरा के ग्राम लालपुर देहमाफी में एक सांड के कुएं मे गिरने की सूचना थाना मारहरा क्षेत्रांतर्गत संचालित पीआरवी 1965 को मिली, मौके पर पहुंचकर विषम परिस्थिति देख पीआरवी कर्मियों ने थानाध्यक्ष मारहरा को सारे प्रकरण से अवगत कराया, थानाध्यक्ष मारहरा श्री अखिलेश तिवारी ने बिना देरी किए तत्काल मय फ़ोर्स के ग्राम लालपुर देहामाफी पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से सांड को कुँए से निकलवाकर प्राथमिक उपचार कराकर उसका जीवन बचाया। थाना मारहरा तथा पीआरवी 1965 द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रीय लोगों तथा आम जनमानस द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है।