तम में प्रकाश हूं, कठिन वक्त की आस हूं
कष्ट में दौड़ी आती हूं, हां मैं खाकी हूं

एटा – एक बार फिर दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, थाना नयागांव क्षेत्र में मूर्छित अवस्था में सड़क किनारे पड़ी महिला को थाना नयागांव पुलिस द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों तथा आमजन ने की एटा पुलिस की सराहना।

तम में प्रकाश हूं, कठिन वक्त की आस हूं
कष्ट में दौड़ी आती हूं, हां मैं खाकी हूं। थाना नयागांव पर तैनात उपनिरीक्षक श्री नवल सिंह तथा आरक्षी नितिन कुमार थाना नयागांव क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी बिथरा गांव से पहले सड़क के किनारे एक महिला मूर्छित अवस्था में पड़ी हुई थी। उप निरीक्षक नवल सिंह तथा आरक्षी नितिन कुमार द्वारा बिना देरी किए महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गांव वालों के सहयोग से उस महिला की पहचान करा कर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों तथा आमजन द्वारा एटा पुलिस के इस मानवीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks