
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाड़ी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन व अवैध असलहा कारतूस बरामद जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर के नेतृत्व में अवैध असलहा कारतूस व अवैध शराब, जुआ/सट्टा व वान्छित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त को नगदी एवं अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं– 308/2021 धारा 13 जी0 एक्ट (सट्टा) व मुअसं– 309/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- कप्तान सिंह पुत्र करन सिंह निवासी मौ0 गोलनगर कस्वा व थाना जलेसर जिला एटा बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा
2- एक मोबाइल फ़ोन
3- 390 रुपये गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- - व0उ0नि0 श्री मंजीत सिंह
- का0 1303 योगेश कुमार