भारत का 75 वां स्वतंत्रता दिवस सर्व ब्राह्मण महासभा के अलीगढ़ मंडल कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

अलीगढ़भारत का 75 वां स्वतंत्रता दिवस सर्व ब्राह्मण महासभा के अलीगढ़ मंडल कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के प्रथम अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल बाबू शर्मा जी के चित्र पर हार चढ़ा कर की गई, इसके बाद मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्री अरविंद पांडे द्वारा क्रमशः भारत माता व भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा जी द्वारा किया गया l ध्वजारोहण के बाद संगठन के सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, इसके बाद मिष्ठान वितरित कर सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर राकेश शर्मा जी, भूपेंद्र लवानिया, राहुल शर्मा ,विकास पंडित, मनोज शर्मा,आशुतोष पंडित, दिव्यांशु त्रिगुणायत, कनक श्रोत्रीय, राधे श्रोत्रीय,सूरज कुमार, हर्ष पंडित, अभिषेक पाराशर,गौरव शर्मा, प्रशांत पाराशर, प्रभात पाराशर, दिवाकर देव, उपेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, शोभित पंडित, पंडित नारायण देव आदि की गरिमामई उपस्थिति रही l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks